मेरठ, अप्रैल 8 -- सेंट्रल मार्केट इलाके में आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने चार बैंक्वेट हॉल/मंडपों को भी सील कर दिया। इन बैंक्वेट हॉल/मंडपों में 19 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच वैवाहिक कार्यक्रमों की कई बुकिंग थी। सील लगने के बाद अब यह वैवाहिक एवं अन्य कार्यक्रम यहां नहीं हो पाएंगे। मंडप एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 15 दिन की मोहलत मांगी, लेकिन आवास विकास अधिकारियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। अदालत से आदेश ले आओ तो कार्रवाई से मुक्त कर देंगे। आवास विकास परिषद की एक टीम पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ रंगोली शास्त्रीनगर के आसपास चिह्नित बैंक्वेट हॉल/मंडपों को सील करने पहुंची। यहां मेरठ मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता और महामंत्री विपुल सिंघल ने पूर्व में दिए मांग पत्र अधिकारियों को दिखाए और कहा कि अब अं...