वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के अंतर्गत रनवे विस्तार के लिए विमानों का परिचालन रात 11.30 से सुबह 7.30 बजे तक बंद रहेगा। पूर्व में सुबह 6.30 बजे तक बंद करने का आदेश जारी हुआ था। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि इस अवधि में किसी भी शेड्यूल उड़ान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सभी विमानों का संचालन निर्धारित समयानुसार सामान्य रूप से जारी रहेगा। परियोजना पूर्ण होने के बाद वाराणसी विमानतल आधुनिक, सुरक्षित एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त एक प्रमुख हवाई अड्डे के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...