गोपालगंज, अगस्त 6 -- पंचदेवरी। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए नया निर्देश जारी किया है। अब प्रत्येक कार्य दिवस विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति तथा मध्याह्न भोजन से लाभान्वित बच्चों की संख्या पूर्वाह्न 11:00 बजे तक ई-शिक्षाकोष मॉड्यूल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी। इसके लिए मोबाइल ऐप के नए वर्जन 3.6.0 का उपयोग किया जाएगा, जिसे गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- ई-शिक्षा कोष पर हाजिरी दर्ज नहीं करने पर होगी कार्रवाईनए निर्देश की जानकारी मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र द्वारा जारी पत्र में सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्या...