मिर्जापुर, जून 30 -- मिर्जापुर। पुलिस विभाग ने नो इंट्री के समय में परिवर्तन किया है। अब नो इंट्री का समय सुबह छह बजे से रात्रि दस बजे तक रहेगा। पूर्व में सुबह सात बजे से रात्रि दस बजे तक था। यह परिवर्तन प्रयागराज में शास्त्री पुल के मरम्मत कार्य के मद्देनजर किया गया है। प्रयागराज में शास्त्री पुल के मरम्मत के कारण बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिन बड़े वाहनों को प्रयागराज के रास्ते आगे जाना है वे नगर के शास्त्री ब्रिज से औराई-गोपीगंज के रास्ते रवाना किए जाएंगे। बड़े वाहनों को शास्त्री ब्रिज से सोनभद्र एवं मध्यप्रदेश भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...