लखनऊ, अगस्त 10 -- सीएनजी एक बार फिर महंगी हो गई है। ग्रीन गैस ने लखनऊ और आगरा में सीएनजी के दामों में तीन रुपये प्रति किलो का इजाफा कर दिया है। अयोध्या, उन्नाव और सुल्तानपुर में सीएनजी के रेट दो रुपये किलो चढ़े हैं। बढ़ी दरें आठ अगस्त से लागू हो गई हैं। पिछले चार महीनों में आठ रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। मई से अगस्त के बीच सीएनजी के दामों में 8.25 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है। ग्रीन गैस के महाप्रबंधक (विपणन) प्रवीण सिंह ने बताया कि लखनऊ और आगरा में सीएनजी के दाम 102 से बढ़कर 105 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। अयोध्या, उन्नाव व सुलतानपुर में सीएनजी 101.75 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी।आगरा में सीएनजी की दो कंपनियां, दोनों के दाम में बड़ा अंतर ताज संरक्षित क्षेत्र में होने भर से आगरा के हिस्से में तमाम मुश्किलें आ रही है...