फिरोजाबाद, दिसम्बर 31 -- फिरोजाबाद। जनपद के भवन निर्माण एवं अन्य सह निर्माण से जुड़े श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। अब भवन निर्माण श्रमिक 20 रुपए में अपना रजिस्ट्रेशन श्रम विभाग में करा सकेंगे। इसके अतिरिक्त निर्माण श्रमिकों को अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कोई अन्य फीस नहीं देनी होगी। इससे निर्माण कामगारों को बड़ी राहत मिल सकेगी। श्रमिकों के हित में यह निर्णय उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सह निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा दिया है। बोर्ड के इस फैसले से बड़ी संख्या में भवन निर्माण कामगारों को आर्थिक रूप से राहत मिल जाएगी। कर्मकार कल्याण बोर्ड मुख्यालय के फैसले के अनुसार भवन निर्माण से जुड़े कर्मकार किसी भी जन सेवा केंद्र पर अपना रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण ऑनलाइन करा सकेंगे। अपना रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण कराने के लिए कर्मकार को सिर्फ 20 रुपए ही...