अब सिर्फ हाथीदह और गांधी घाट पर खतरे के निशान से ऊपर गंगा
पटना, अगस्त 30 -- गांधीघाट और हाथीदह को छोड़ पटना जिले के सभी प्रमुख घाटों पर गंगा खतरे के निशान से नीचे बह रही है। सभी प्रमुख घाटों पर पानी के लगातार घटने के संकेत हैं। जल संसाधन विभाग की बाढ़ नियंत्रण शाखा द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पटना के मनेर और दीघा घाट पर पानी खतरे के निशान से कुछ नीचे पहुंच चुका है। गांधी घाट और हाथीदह में अब भी गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गांधीघाट में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान 48.60 से कुछ ऊपर 48.96 और हाथीदह में 41.76 की बजाय 42.27 मीटर पर बह रही है। यह भी पढ़ें- गंगा व बाया नदी खतरे के निशान से ऊपर मनेर, दीघाघाट पर यह अब खतरे के निशान से नीचे बह रही है। विभाग के एक अभियंता ने बताया कि प्रयागराज, वाराणसी और बक्सर में अब भी गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। तीनों जगहों पर पानी और बढ़ने के संकेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.