नई दिल्ली, अगस्त 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद 'दिमागी नक्सल' पर छिड़े घमासान के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने उसी तरह की अपील कर दी है, जिसके जरिए अभिजीत दीपके ने देशभर से करोड़ों फॉलोअर्स को सोशल मीडिया पर जोड़कर सबको चौंका दिया। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत के एक बयान के बाद जिस तरह दीपके ने देशभर के 'कॉकरोच' से एकजुट करने की अपील की थी, उसी तरह अब उनकी पार्टी ने सभी 'दिमागी नक्सल' को लेकर यह बात कही है। सीजेपी की नेता और पार्टी के लीगल मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने दीपके वाली पंक्ति का इस्तेमाल दिमागी नक्सल को लेकर किया। उन्होंने लिखा, 'क्या होगा यदि सारे दिमागी नक्सल एक साथ आ जाएं?' असल में यही वह पंक्ति है जिसने अभिजीत दीपके की दिशा बदलने के साथ देश में एक ऐसे आंदोलन की नींव रख दी,जिसकी वजह से पहली बार...