अररिया, मई 15 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररियाजिले में समावेशी शिक्षा के प्रभावी संचालन में किसी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के कार्य आधारित रैंकिंग तैयार होंगे। यही नहीं विद्यालयों में खेल सामग्री, पुस्तकालय, स्वच्छ पेयजल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यह बातें शिक्षा विभाग के बिहार शिक्षा परियोजना (समग्र शिक्षा) की समीक्षा बैठक में डीएम विनोद दूहन ने कही। उन्होंने बैठक में वर्षवार स्वीकृत बजट, प्राप्त आवंटन एवं व्यय की पूरी रिपोर्ट मांगी। डायट के प्राचार्य से पिछले वित्तीय वर्ष में विलंब से आने वाले शिक्षकों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विवरणी मांगी है। साथ ही शिक्षा विभाग के सभी कर्मियों के अप्रैल माह का बायोमेट्रिक उपस्थिति रिपोर्ट जमा करने करने की हिदायत दी। बजट से लेकर स्कूल सुविधाओं तक के डी...