मधुबनी, मई 15 -- पारस कुमार खजौली। शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों की निगरानी व्यवस्था को और सख्त बनाते हुए बीईएसटी प्लस मोबाइल ऐप से अनुश्रवण फिर शुरू करने का आदेश जारी किया है। अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 21 मई 2026 से राज्य के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की जांच डिजिटल माध्यम से की जाएगी। विभाग का उद्देश्य विद्यालय संचालन में पारदर्शिता लाना और शिक्षकों व छात्रों की वास्तविक उपस्थिति की निगरानी करना है। नए आदेश के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को हर महीने निर्धारित संख्या में विद्यालयों का निरीक्षण करना होगा। प्रारंभिक विद्यालयों के साथ माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों का भी अनुश्रवण अनिवार्य किया ...