नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- UP News: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच तकरार बढ़ती नजर आ रही है। सपा नेता माविया अली ने कांग्रेस लोकसभा सांसद इमरान मसूद पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इमरान मसूद को मीर जाफर बताया। साथ ही माविया अली ने सहारनपुर में कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक विधानसभा सीट आने का दावा किया। इसके अलावा रामपुर मनिहारान सीट कांग्रेस को दिए जाने की बात कहकर उन्होंने सियासी हलचल बढ़ा दी है। सपा नेता ने कहा, 'इमरान मसूद भाजपा के लोगों के कहने पर बोलना शुरू कर देते हैं। भाजपा के लोग इनसे कहते हैं कि तुम सपा का कुछ नुकसान नहीं करा रहे हो। ये आज के दौर में मुसलमानों के मीर जाफर हैं, लेकिन आज का टीपू बहुत मजबूत है। कांग्रेस को सिर्फ एक रामपुर की सीट मिलेगी। रामपुर के लिए प्रत्याशी...