छपरा, जुलाई 14 -- सात दिन में आईसीयू व 24 घंटे इमरजेंसी सेवा होगी लागू फोटो 15 छपरा सदर अस्पताल इमरजेंसी भवन छपरा हमारे संवाददाता । सरकारी अस्पतालों की रेफरल व्यवस्था अब पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल होगी। स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बिना ठोस कारण किसी मरीज को बड़े अस्पतालों के लिए रेफर नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री के सात निश्चय-3 के तहत जिला अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को क्रमिक रूप से स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने सिविल सर्जनों और अस्पताल अधीक्षक डॉ कृष्ण मोहन दुबे को सात दिनों के भीतर जिला अस्पतालों में आईसीयू तथा 24 घंटे इमरजेंसी सेवा पूरी तरह संचालित करने का निर्देश दिया है। आपातकालीन मरीजों के लिए एक्स-रे, पैथोलॉजी समेत आवश्यक जांच...