अब सदर अस्पताल में रात के समय भी मिलेगी इमरजेंसी सेवा
बांका, जुलाई 20 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब सूबे के सभी सदर अस्पतालों में अब रात के समय नियमित इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेगी। इसका उद्देश्य गंभीर मरीजों को समय पर इलाज की सुविधा देना और उन्हें बडे शहरों के अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत कम करना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को रात में भी पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। जिससे मरीजों को इलाज के साथ ही रात में पैथोलॉजी जांच की सुविधा भी मिल सके। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सदर अस्पतालों में रात्रिकालीन आवश्यक पैथोलॉजी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इससे देर रात होने वाले आपातकालीन मामलों में जिला स्तर पर ही मरीजों को इलाज और जरूरी जांच की सुविधा एक ही स्थान पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.