अब सदर अस्पताल में टेढ़े पैर वाले बच्चों के लिए चलेगा क्लब फूट क्लिनिक
खगडि़या, जून 9 -- खगड़िया । नगर संवाददाता अब गरीबों के बच्चों का पैर टेढ़ा होने पर मोटी रकम खर्च कर इलाज कराने की चिंता दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल की है। गरीब बच्चों का नि:शुल्क इलाज जिला अस्पताल में ही हो सकेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का अनुष्का फाउंडेशन से एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुका है। अब सप्ताह के एक दिन जिले के सदर अस्पताल में क्लब फूट क्लिनिक का संचालन किया जाएगा और विशेषज्ञों द्वारा ऐसे बच्चों की जांच कर समुचित इलाज करेगा और जरूरत पड़ने पर जूता अथवा अन्य उपकरण देंगे। जिससे बच्चों का पैर सीधा हो सके। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात टेढ़े पैर से ग्रसित बच्चों के समुचित इलाज के लिए यह पहल की गई है। सदर अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग यानि कमरा संख्या-10 में क्लब फुट का संचालन सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को होगा。...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.