वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को बादलों की दस्तक हुई, जिसके कारण तामपान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि विक्षोभ की सक्रियता खत्म होने के कारण बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी। मंगलवार को सुबह बादल छाए थे। दिन का तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा 37.3 और रात का तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि विक्षोभ के कारण बादलों की दस्तक हुई है। सक्रियता खत्म होने के कारण अगले चार दिनों तक तापमान बढ़ेगा। वहीं एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण पांच अप्रैल को बूंदाबादी के आसार दिख रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...