मिर्जापुर, दिसम्बर 18 -- मिर्जापुर। जिले ही नहीं सूबे के ग्राम विकास अधिकारियों को अब ऑनलाइन उपस्थिति नहीं देनी पड़ेगी। पंचायत राज निदेशक अमित सिंह ने ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत समन्वय समिति के आंदोलन के मद्देनजर पूर्व में जारी यह आदेश वापस ले लिया है। वहीं, ग्राम विकास अधिकारियों का यात्रा भत्ता दो सौ रुपये मासिक से बढ़ाए जाने के मुद्दे पर आगामी वित्तीय वर्ष में विचार करने का आश्वासन दिया है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं पर 16 दिसंबर के अंक में 'वर्कलोड खत्म हो, संसाधन- सुविधाएं मिले' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने उसी द...