कानपुर, जून 7 -- कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी इंस्पेक्टर से फोन पर तू-तू मैं-मैं होने के बाद चर्चा में आए करणी सेवा के कथित पदाधिकारी सचिन तिवारी ने अपने इंस्टा पेज से सीएम को सम्बोधित कर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वह बोलते नजर आ रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण होना या फिर ब्राह्मण के हक में आवाज उठाना क्या गुनाह है। छात्र अभिनव शुक्ला की मौत के मामले में सवाल करने पर पनकी पुलिस ने उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा लिख दिया है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। अपनी जान का खतरा भी बताया है। इस आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो कि पुष्टि नहीं करता है। पनकी में छात्र अनुभव शुक्ला की मौत के मामले में थाना प्रभारी से नोकझोंक के बाद चर्चा में आए सचिन तिवारी ने वीडियो जारी कर अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए हत...