फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अब अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमित संस्कृत (एडेड) विद्यालयों का भी कायाकल्प होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एडेड संस्कृत विद्यालयों का प्रस्ताव बनाकर भेजे जाने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए हैं। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत यह कायाकल्प होगा। स्वीकृत मिलते ही बजट आवंटित कर इन विद्यालयों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। अभी तक प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय व एडेड माध्यमिक विद्यालयों का ही जीर्णोद्धार कराने के आदेश थे। अब सरकार संस्कृत विद्यालयों की भी दशा सुधारे जाने के लिए उनमें जीर्णोद्धार कराएगी।प्रोजेक्ट अलंकार के तहत ही इन विद्यालयों का जीर्णोद्धार होगा। इन विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक को एडेड संस्कृत विद्यालयों के जीर्...