आजमगढ़, दिसम्बर 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के तत्वावधान में हीरापट्टी में मंगलवार को अंतर महाविद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आगाज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने किया। खेल सचिव प्रोफेसर प्रशांत राय ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि शूटिंग का खेल पहले अभिजात्य वर्ग तक ही सीमित था, लेकिन अब मध्यम वर्ग और पिछड़े वर्ग के खिलाड़ियों को भी सीखने का अवसर मिल रहा है। वर्तमान में विश्वविद्यालय में परीक्षा चल रही है। इसके बावजूद पठन-पाठन के साथ-साथ खेल के प्रति छात्र-छात्राओं का उत्साह काबिले तारीफ है। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं खेल प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रकार के सेमिनार आयोजित कर विश्वविद्या...