सासाराम, मार्च 6 -- सासाराम, एक संवाददाता। घर-घर दवा खिलाने के बाद अब शिविर आयोजित कर फाइलेरिया रोधी दवा खिलायी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू की है। अभियान के तहत आगामी नौ से 11 मार्च तक जिले के स्कूलों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें योग्य बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किया गया है। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक/प्रधान शिक्षक को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि फाइलेरिया से बचाव के लिए सरकार हर वर्ष सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम ( एमडीए ) का आयोजन करती है। अभियान के तहत दो साल से छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को छोड़...