धनबाद, जून 21 -- स्थानीय शिक्षा विभाग के पास अब अपने फुटबॉल रेफरी होंगे। अब सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता समेत अन्य फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए अन्य संस्थाओं से रेफरी की सेवा नहीं लेनी होगी। शनिवार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची की पहल पर शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को फुटबॉल रेफरी का प्रशिक्षण देने की शुरुआत हुई है। 20 से 23 जून तक सभी जिलों के तीन-तीन शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। परियोजना कार्यालय ने जारी आदेश में कहा है कि राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को फुटबॉल खेल के कौशल विकास के लिए चार दिवसीय आवासीय फुटबॉल रेफरी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के इस पहल का स्कूल शिक्षकों ने स्वागत किया है। शिक्षकों का कहना है कि इससे स्कूल स्तर पर फुटबॉल खेल को बढ़ावा मिल...