जमशेदपुर, अगस्त 2 -- झारखंड में स्कूली शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शिक्षा परियोजना ने एक नया निर्देश जारी किया है। इसके तहत अब सरकारी स्कूलों के कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों को पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को प्रतिदिन स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियों और अपने कार्यों की पूरी जानकारी जे-गुरुजी एप पर अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विद्यालयों में सिलेबस का सुचारू रूप से पालन हो और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी शिक्षकों को हर सप्ताह के शुक्रवार तक अपनी मासिक प्रगति यानी मंथली एंट्री जे-गुरुजी एप पर अपडेट करनी होगी। यह भी पढ़ें- अब शिक्षकों को देनी होगी जानकारी, छात्रों को क्या पढ़ाया इस एप के माध्यम से शिक्षको...