अब शिकायत के निस्तारण के बाद ही पुल पर लगेगी जाली
मिर्जापुर, मई 19 -- मिर्जापुर। चुनार गंगा घाट पर बने पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने में एक ठेकेदारों के समूह ने रोड़ा अटका दिया है। जाली लगवाने के लिए शनिवार को फाइनेंशियल बिड एक ठेकेदार के पक्ष में खुलने पर दूसरे ग्रुप के ठेकेदार ने शासन में ऑनलाइन शिकायत कर दी। आरोप है कि चहेते ठेकेदार को जाली लगवाने का कार्य काफी ऊंचे रेट पर दे दिया गया है। शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता मंगलवार को शिकायत का निस्तारण करने के बाद फाइनेंशियल बिड पर कार्य कराने की अनुमति देंगे। इसके बाद पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने का कार्य शुरू हो पाएगा। चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए शासन ने 90 लाख रुपये स्वीकृत किया है। इस धनराशि से पुल के दोनों तरफ सुरक्षा जाली लगवाया जाना है, जिससे पुल से कोई खुदकुशी न करने पाए। लोक निर्माण विभाग के सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.