शामली, मई 28 -- यूपी के शामली में अब कैराना के गांव गोगवान में बिजली चोरी पर कार्रवाई होती देख ग्रामीणों ने अवर अभियंता यानी जेई को घेरकर बेरहमी से पीटा। उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर बेहोश होने तक पीटा गया। उनकी बाइक भी छीन ली। पुलिस ने घायल जेई को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में महिला सहित पांच नामजद और 10-15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना से विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश है। यह पहला मौका नहीं है जब यूपी में जेई को पीटा गया है। दो दिनों में ही तीन जिलों में इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं। बलरामपुर, बिजनौर और लखनऊ में भी घेरा गया और हमले हुए हैं। लखनऊ में तो जेई को बेलचा से मारा गया और कुत्ते से भी कटवाया गया है। कैराना में बुधवार रात गां...