देवरिया, अप्रैल 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। अब शादी, तिलक, मुंडल और ब्रह्मभोज में लोगों को भोजन कराने को सिलेंडरों की मांग बढ़ने लगी है। शादी, तिलक, ब्रह्मभोज के लिए सिलेंडर मांगने को डीएसओ ऑफिस पर रोज एक से डेढ़ दर्जन लोग पहुंच रहे हैं। समाधान दिवस से लेकर डीएम तक से लोग सिलेंडर उपलब्ध कराने की फरियाद कर रहे हैं। अधिकांश लोगों द्वारा 7 से 10 नग सिलेंडरों की डिमांड की जा रही है। लेकिन वितरण में ओटीपी नंबर की अनिवार्यता से सिलेंडर उपलब्ध कराना मुश्किल हो गया है।अप्रैल महीने में काफी कर्कश लगन है। जिनके घर शादी, तिलक व अन्य कार्यक्रम है वह इसकी तैयारी में जुटे हैं। उनके द्वारा निमंत्रण कार्ड का वितरण किया जा रहा है। लोग कार्यक्रम कराने को घर, मैरेज हाल तय कर लिये हैं। लेकिन शादी, तिलक, मुंडन व ब्रह्मभोज वाले परिवारों की सबसे बड़ी समस्या सि...