अब शव को सुरक्षित रखने में नहीं उठानी पड़ेगी परेशानी
कौशाम्बी, जून 5 -- नगर पंचायत अजुहा में शव रखने के लिए फ्रीजर की मांग को लेकर 16 अप्रैल को 'हिन्दुस्तान' में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत को शव सुरक्षित रखने के लिए दो फ्रीजर उपलब्ध करा दिए हैं। नगर पंचायत अजुहा में शव फ्रीजर न होने से उन लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था जिनके परिजन सुदूर बाहर रहते हैं। घर में किसी की मौत होने के बाद सुदूर रहने वाले परिजनों को आने में देरी होने पर अंतिम संस्कार कर दिया जाता था। आने के बाद परिजनों में इसकी कसक रहती थी कि वे संबंधित का अंतिम दर्शन भी नहीं कर सके। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान की खबर का असर: तेतरिया टोला में बहाल हुई पेयजल आपूर्ति, ग्रामीणों ने जताया आभार इस खबर को 'हिन्दुस्तान' अखबार ने 16 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.