उरई, मई 9 -- एट। संवाददाता थाना पुलिस ने क्षेत्र की गश्ती के दौरान ग्राम कांकन खेड़ा से संदिग्ध हालात में घूम रहे प्रदीप को पकड़ लिया। इसके पास से पुलिस को 15 क्वार्टर शराब मिली जबकि पिरोना रेलवे स्टेशन के पास से देवेंद्र अहिरवार निवासी ग्राम जखोली को पकड़ा गया। तलाशी ले जाने पर इसके पास से पुलिस को 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। दोनों को थाने लाया गया और रिपोर्ट दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...