बेगुसराय, अगस्त 7 -- बेगूसराय। अब शनिवार को सरकारी स्कूलों का संचालन हाफ डे यानी 9.30 बजे से दोपहर एक बजे तक ही संचालित होगा। आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में 12 बजे तक कक्षा का संचालन होगा। 12 बजे से 12.40 बजे तक मिड डे मील के बाद बच्चों को छुट्टी दी जाएगी। वहीं, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एक बजे तक अध्यापन व पूर्व निर्धारित गतिविधि संचालित की जाएगी। वहीं, शिफ्ट में संचालित होने वाले विद्यालयों में पूर्व की तरह ही कार्यावधि होगी। यह जानकारी डीईओ मनोज कुमार ने दी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नए समय सारिणी के अनुसार आज से शनिवार को विद्यालय का होगा संचालन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...