बांका, जुलाई 12 -- बांका। निज प्रतिनिधि। अब व्हाट्सएप से भी आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयुष्मान सारथी नाम से आधिकारिक व्हाट्सएपप चैटबॉट शुरू किया है। इस सेवा को सीधे प्रधानमंत्री जन आरोग्य सिस्टम के साथ सुरक्षित आधारित तकनीक से जोडा गया है। इससे लाभार्थियों को रियल-टाईम जानकारी और सेवाएं मिलेंगी। इसका उद्देश्य यह है कि ग्रामीण इलाकों का अंतिम व्यक्ति भी बिना किसी बिचौलिए या परेशानी के घर बैठे अपनी पात्रता जांच सके, नया कार्ड बना सके और अपने नजदीकी अस्पतालों की सूची देख सकें। आयुष्मान भारत के लाभार्थी अपने मोबाइल में 91-7290823838 नंबर सेव कर व्हाट्सएप पर हाय लिखकर संदेश भेज सकते हैं। इसके बाद चैटबॉट स्वत: सक्रिय हो जाएगा और उपलब्ध सेवाओं की सूची सामने आ जाएगी। लाभार्थी ...