नई दिल्ली, अगस्त 20 -- कोविड-19 महामारी के दौरान दुनिया भर में वैक्सीन बनाने वाली अमेरिकी बायोटेक कंपनी माॅडर्ना अब एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल कंपनी के नए खोज ने चिकित्सा जगत में तहलका मचा दिया। कंपनी के शेयर के भाव कई गुना ज्यादा बढ़ गए हैं। इन सबकी वजह है कैंसर के इलाज को लेकर बड़ी सफलता का दावा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने बताया है कि उसके एक्सपेरिमेंटल पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन ने अंतिम चरण यानी फेज-3 के ट्रायल में बेहद सकारात्मक नतीजे दिखाए हैं। यह वैक्सीन मेलानोमा यानी त्वचा के एक गंभीर प्रकार के कैंसर के मरीजों के कारगार साबित होगी। टीका सर्जरी के बाद बीमारी की वापसी और शरीर में उसके फैलने के खतरे को कम करने में भी कामयाब हुआ। यह भी पढ़ें- कैंसर वैक्सीन ने दिखाया कमाल, एक ही दिन में 135% उछला इस कंपनी का शेयरकैसे काम करत...