नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- इजरायल और फिलिस्तीन के बीच एक बार फिर से जंग के हालात बनते जा रहे हैं। शुक्रवार को वेस्ट बैंक में तैनात इजरायली सेना के ऊपर हुए हमले में दो सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले का घर में घुसकर जवाब देने की शपथ ली है। कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंचे नेतन्याहू ने पूरे शहर को घेरने का आदेश दिया। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला वेस्ट बैंक के हेब्रोन शहर के बाहर येहुदा जंक्शन पर हुआ था। यहां पर तैनात इजरायली सेना के जवानों के ऊपर हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें 23 साल के सार्जेंट रॉन और 20 साल के सार्जेंट युवल की मौत हो गई, तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। हमलावरों को भी घटनास्थल पर ही मौत के घाट उतार दिया गया। इजरायली सेन...