अब वीकेंड पर होगी सरकारी अस्पतालों की औचक जांच
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और सिविल अस्पताल का अब शनिवार और रविवार को राज्य स्तरीय अधिकारियों की ओर से औचक निरीक्षण किया जायेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक और अपर मुख्य सचिव चिकित्सा के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गयी है। इसके अंतर्गत सप्ताहंत में राज्य स्तरीय टीमें रात्रिकालीन स्थलीय पर्यवेक्षण करेंगी। शासन का मकसद स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखना है। अक्सर वीकेंड पर स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों, स्टाफ की अनुपस्थिति और मरीजों को इलाज न मिलने की शिकायतें आती हैं। रात्रिकालीन निरीक्षण से पता चलेगा कि अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी और प्रसव सेवायें सुचारू हैं कि नहीं। इस तरह से वीकेंड पर यदि स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत खुली तो इसमें डॉक्टर और अन्य जिम्मेदार फं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.