अब विश्वस्तरीय प्रयोगशालाओं में सीखेंगे विद्यार्थी
वाराणसी, अगस्त 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राएं अब विश्वस्तरीय प्रयोगशाला में विज्ञान के प्रयोग सीखेंगे। बीएचयू ने विभागों की शिक्षण प्रयोगशालाओं को अत्याधुनिक बनाने की पहल की है। इसके अंतर्गत हर प्रयोगशाला के लिए 25 लाख रुपये तक के प्रस्ताव मांगे गए हैं। 12 सदस्यीय कमेटी प्रस्ताव पर विचार कर इसे आगे बढ़ाएगी और कुलपति अंतिम निर्णय लेंगे। इस पहल से बीएचयू की दर्जनों पुरानी प्रयोगशालाएं और वर्कशॉप अत्याधुनिक हो जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत नई अत्याधुनिक शिक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना के प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य प्रयोगशाला-आधारित शिक्षण को सुदृढ़ बनाना और विद्यार्थियों में अनुसंधान एवं नवाचार की क्षमताओं को बढ़ावा देना है। सभी प्रयोगशालाओं के पाठ्यक्रम को विश्व के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.