आजमगढ़, जून 12 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 13 जून को जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल में एक बार फिर बदलाव कर दिया गया है। कृषि महाविद्यालय परिसर कोटवां में बारिश से हुए जलजमाव के कारण अब सीएम का कार्यक्रम स्थल महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय कर दिया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल में दूसरी बार बदलाव किया गया है। पहले सीएम की सभा के लिए बरदह में स्थान का चयन किया गया था। बाद में कुछ कारणों से कार्यक्रम स्थल बदलकर कृषि महाविद्यालय कोटवां कर दिया गया। यह भी पढ़ें- कोटवां में होगी सीएम की जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण गुरुवार को महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने कुलपति प्रोफसर...