नई दिल्ली, फरवरी 21 -- upsc capf assistant commandant 2026: वर्दी पहनकर देश सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट 2026 परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए देश के प्रमुख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अधिकारी बनने का रास्ता खुलता है। हर साल की तरह इस बार भी यह परीक्षा उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका मानी जा रही है जो सम्मान, जिम्मेदारी और चुनौती भरी नौकरी चाहते हैं। इस भर्ती के माध्यम से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल में असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये पद सीधे ग्रुप ए स्तर के होते हैं, यानी चयन होने पर उम्मीदवार सीधे अधिकारी रैंक ...