कुशीनगर, जून 1 -- समउर बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस कप्तान केशव कुमार व अन्य अफसरों के निर्देश के बाद सक्रिय हुई तमकुहीराज थाना क्षेत्र की समउर बाजार चौकी पुलिस ने बिहार से लिंक मार्गों के जरिए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले लोडेड ट्रक और ट्रेलरों पर रोक लगा दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीते 24 घंटे में 100 से अधिक मालवाहक वाहनों को यूपी-बिहार सीमा से वापस लौटा दिया है। ट्रक चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे उत्तर प्रदेश में प्रवेश के लिए सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्ग या राज्य राजमार्ग का ही उपयोग करें। लिंक मार्गों से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

पुलिस कार्रवाई बिहार सीमा से सटे तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार कस्बे और आसपास के लिंक मार्गों से लंबे समय से भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन हो रहा था।...