लखीमपुरखीरी, फरवरी 28 -- लखीमपुर,संवाददाता। जिले में जल्द ही कैंसर रोगियों की जांच और कीमो थैरेपी की सुविधा मिलने जा रही है। मेडिकल कालेज जिला अस्पताल में इसके लिए छह बेड के अलग वार्ड सहित तीन डाक्टरों और स्टाफ नर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अभी तक जिले के कैंसर रोगियों की प्रारंभिक जांच बायोप्सी और कीमो थैरेपी के लिए लखनऊ,दिल्ली, मुंबई दौड़ना पड़ रहा था। स्वास्थ्य महकमा ने कैंसर रोगियों के लिए राहत भरी खबर दी है। कैंसर इलाज और जांच के लिए मेडिकल कालेज जिला अस्पताल मोतीपुर में डे केयर कैंसर सेंटर की स्थापना की जा रही है।इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएमएस जिला अस्पताल डॉ आरके कोली ने बताया कि शुक्रवार को डे केयर कैंसर सेंटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण सीएमएस किया गया। इस सेंटर की स्थापना की जा रही है। जिसके लिए सीएमओ डॉ संतोष गुप्त...