इटावा औरैया, मार्च 31 -- गैस की किल्लत का असर जहां घर घर की रसोई से लेकर होटल और रेस्टोरेंट तक दिखाई दे रहा है वही रेलवे के रनिंग रूम में ड्राइवर और गार्डों के लिए अब इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है यहां पर भी अब लकड़ी का चूल्हा बनाया जा रहा क्यों कि 100 से 150 लोगों का खाना इंडक्शन पर बनाने में काफी देरी भी होती है। रेलवे कॉलोनी में मनोरंजन सदन के निकट ड्राइवर और गार्डों के रेस्ट के लिए रनिंग रूम बना हुआ है यहां पर प्रतिदिन 150 से ज्यादा ड्राइवर और गार्ड के लिए नाश्ता तथा खाना उनकी पसंद के अनुसार तैयार किया जाता है । जब से गैस की किल्लत शुरू हुई है तब से यहां पर इंडक्शन पर खाना बनाया जा रहा है सिर्फ रोटियां गैस चूल्हे पर तैयार की जा रही थी लेकिन अब रनिंग रूम में खाने के लिए 5 दिनों में सिर्फ एक बार सिलेंडर मिल रहा है जिससे गुजारा न...