प्रयागराज, अगस्त 28 -- रेलवे पेंशनर अब अपनी समस्याओं को रेलवे अधिकारियों के सामने सीधे रख सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने सभी जोन के महाप्रबंधक (कार्मिक) को पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ मंडल रेल प्रबंधक और महाप्रबंधक स्तर पर अनौपचारिक बैठक करने के निर्देश दिए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रयागराज रामबाग शाखा के अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि पेंशनरों की समस्याओं का मुद्दा 10 मार्च 2026 को केंद्र सरकार की बैठक में भी उठाया गया था। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने यह निर्देश जारी किया है। मंडल स्तर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी और मुख्यालय में मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईआर) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसोसिएशन ने बोर्ड के इस फैसले का स्वागत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...