मोतिहारी, जुलाई 7 -- मोतिहारी,नगर संवाददाता। मरीजों को बिना किसी ठोस कारण के एक जिले से दूसरे जिले अथवा पटना रेफर करने की बढ़ती शिकायतों पर अब रोक लगेगी। स्वास्थ्य विभाग ने रेफरल व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। विभाग के अपर सचिव अमृतांशु के निर्देश पर सभी जिलों के सिविल सर्जनों को पत्र भेजकर कड़ा आदेश जारी किया गया है। निर्देश के अनुसार अब औषधि आईसीयू और आपातकालीन विभाग से होने वाले प्रत्येक रेफरल की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए सभी सिविल सर्जनों को राज्य स्वास्थ्य कमांड व नियंत्रण केंद्र से अनिवार्य रूप से जुड़ना होगा। कमांड केंद्र से जुड़ने का स्पष्ट अर्थ है कि मोतिहारी सदर अस्पताल सहित जिले के सभी सरकारी अस्पतालों से यदि किसी गंभीर मरीज को रेफर किया जाता है, तो उसकी संपूर्ण...