शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- जिले के सबसे पिछड़े क्षेत्रों में शामिल ब्लॉक मिर्जापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरियनपुर में अब गर्भवती महिलाओं के क्रिटिकल सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो गई है। गुरुवार को सीएचसी में पहला सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया गया, जिसमें जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश रस्तोगी के नेतृत्व में यह ऑपरेशन संपन्न हुआ। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम शेरपुर कूर्रिया निवासी विवेक कुमार अपनी गर्भवती पत्नी दीपांति को डिलीवरी के लिए सीएचसी लेकर आए थे। लेबर रूम में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा जांच के दौरान पाया गया कि प्रसूता के शरीर में खून की मात्रा काफी कम है और तत्काल सिजेरियन ऑपरेशन की आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...