बरेली, मई 25 -- आंवला। मोहल्ला पक्का कटरा जोहरी वाली गली के अब्दुल कदीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोहल्ला घेर अन्नू खां में उनकी रेडीमेड कपड़े कोट पैंट की दुकान है। हर रोज की तरह वह दुकान खुली छोड़कर नमाज पढ़ने चले गए थे तभी एक लड़का दुकान से 15 हजार 600 रुपये चोरी कर ले गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- अब रेडीमेड कपड़े की दुकान में चोरी यह भी पढ़ें- चोरियों का खुलासा करने में विफल रही पुलिस यह भी पढ़ें- घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, हनवारा थाना में प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...