रुद्रपुर, मार्च 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र में अब नई शराब की दुकान खोली जाएगी। इस संबंध में आबकारी विभाग ने अधिसूचना जारी कर इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह कदम उत्तराखण्ड सरकार की त्रिवर्षीय आबकारी नीति के तहत उठाया गया है। जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए देशी और विदेशी मदिरा दुकानों का आवंटन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। दुकानों का आवंटन मुख्य रूप से लॉटरी प्रणाली, प्रथम आवक-प्रथम पावक तथा अधिकतम बोली के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण की लॉटरी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 और 19 मार्च निर्धारित की गई है, जबकि लॉटरी का आयोजन 20 मार्च को किया जाएगा। इसके बाद अव्यवस्थित दुकानों के लिए द्वितीय चरण की प्रक...