रामपुर, मई 13 -- रामपुर। कैराना के लिए रोडवेज की बस सेवा शुरू हो गई है। यह बस सुबह 7:30 बजे रामपुर रोडवेज बस अड्डे से चल रही है। दोपहर 2:15 बजे यह बस कैराना पहुंचेगी। वहां से तीन बजे चलकर रात 9:41 बजे रामपुर पहुंचेगी। रामपुर से कैराना के लिए लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही थी। यात्री रामपुर से सीधे कैराना के लिए बस चलाने की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने कैराना के लिए बस चलाने की योजना बनाई और कैराना के लिए बस का संचालन शुरू हो गया है। इसका रूट मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और कैराना है। डिपो प्रभारी राम प्रकाश ने बताया कि बस रामपुर रात 21.40 बजे पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...