नई दिल्ली, जनवरी 4 -- दिल्ली एम्स में अब मरीजों और तीमारदारों को रात में भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने सीआरपीएफ के सहयोग से आश्रय सुविधा शुरू कर दिया है। इसमें मरीजों और तीमारदारों को मुफ्त भोजन, साफ कंबल और स्वच्छ शौचालयों की सुविधा मिलेगी। दिल्ली एम्स ने सीआरपीएफ के सहयोग से आश्रय सुविधा का संचालन शुरू किया है। इसका उद्देश्य उन रोगियों और उनके तीमारदारों को सुरक्षित आश्रय, आराम और सम्मान प्रदान करना है, जो ओपीडी की सेवाओं के लिए अस्पताल के बाहर रातें बिताते हैं। दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास ने कहा कि भीड़भाड़ और रात भर लगने वाली लंबी कतारों की समस्या से निपटने के लिए इसे डिजाइन किया गया है। आश्रय केंद्र यह सुनिश्चित करता है कि मरीजों को अब फुटपाथों या अस्पताल परिसर में मुश्किल परिस्थितियों में इंतजार करने के लिए मजबूर...