जमशेदपुर, मार्च 8 -- राज्य सरकार द्वारा अब एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रावास, कॉलेज भवन और अस्पताल में इंटरनेट के माध्यम से वाई-फाई की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। पहले कॉलेज प्रशासन अपने कॉलेज भवन में ही इंटरनेट सुविधा देती थी। कॉलेज द्वारा दी जा रही इंटरनेट की सुविधा काफी सीमित थी। अस्पताल में भी यह सुविधा नहीं होती थी। सिर्फ मेडकल कॉलेज में यह सुविधा छात्रों को मिलती थी। इसका भुगतान कॉलेज प्रशासन करता था। अब राज्य सरकार ने सभी मेडिकल कॉलेजों में यह सुविधा देने का निर्णय लिया है। अस्पताल और कॉलेजों में इंटरनेट की यह सुविधा बीएसएनएल की ओर से प्रदान की जाएगी। बताते हैं कि आवश्यकता को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जगह यह सुविधा देने की शुरुआत कर दी है। इसके लिए कनेक्शन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.