लखनऊ, जून 8 -- सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कमलेश बिंद एनकाउंटर पर अब निषाद पार्टी के अध्यक्ष और राज्य सरकार में उनके सहयोगी मंत्री डा. संजय निषाद के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि अगर डा. निषाद जांच की मांग कर रहे हैं तो जाहिर है कि उनके पास जानकारी होगी। ऐसे में जांच होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- राजभर समाज को कितना सताएगा आपका पीडीए; ओम प्रकाश ने एक बार फिर अखिलेश पर कसा तंजगाजीपुर में हत्या गाजीपुर में विनीत राय की हत्या में कमलेश बिंद का एनकाउंटर हुआ था। इसपर डा. संजय निषाद ने गाजीपुर पुलिस पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि पुलिस अंग्रेजों के दौर की तरह काम कर रही है। इसके बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इसपर बयान दिया था कि पुलिस समाज में भय और आतंक का माहौल बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है। माना जा र...