अब राजभर ने लगाया सपा में यादव बनाम कुर्मी का आरोप
लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सुभासपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी में यादव बनाम कुर्मी का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखी पोस्ट में, सपा मुखिया अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए पूछा है कि आपकी पार्टी में यादव कार्यकर्ता कुर्मियों का नेतृत्व क्यों नहीं बर्दाश्त कर पा रहे हैं?बीते कई दिनों से राजभर अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोले हैं और हर दिन उनकी पार्टी को लेकर बयान दे रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी के कार्यकर्ता गैर यादव जाति के नेता को वो क्यों नहीं सहन नहीं कर पा रहे हैं? चंदौली की आपकी जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल को जिन्होंने मारा वह यादव थे। यह भी पढ़ें- राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- आपके लोग हमारी जमीन पर आंख गड़ाए बैठे हैं बांदा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.