बहराइच, जुलाई 16 -- बहराइच,संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेजों की छात्राएं न केवल शिक्षा बल्कि आत्मरक्षा करने में भी सशक्त बनेंगी। इन छात्राओं को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए बड़ी पहल की गई है। मानसिक मानदेय पर ब्लैक बेल्ट धारक प्रशिक्षकों की मासिक मानदेय पर तैनाती की जाएगी। जो इन कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को तीन माह तक प्रशिक्षण देकर आत्मरक्षा के सभी गुर सिखाएंगे। इसके लिए प्रशिक्षकों की तैनाती की कवायद भी शुरू हो गई है। जिले में 52 राजकीय माध्यमिक विद्यालय व तीन पीएमश्री राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत छात्राओं को सशक्त बनाने का फैसला किया गया है। इन विद्यालयों में तीन माह के लिए विशेष प्रशिक्षण कैंप लगाए जाएंगे। ब्लैक बेल्ट धारक प्रशिक्षकों के माध्यम से इन छात्राओं को आत्मरक्षा से जुड़ी हर तरकीब में दक्ष बनाया जाएग...