अब रतनसराय स्टेशन पर भी रूकेगी श्रावणी मेला विशेष ट्रेन
गोपालगंज, अगस्त 1 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि थावे, गोपालगंज व दिघवा दुबौली के बाद अब छपरा-थावे रेलखंड के रतनसराय स्टेशन भी बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला विशेष ट्रेन का ठहराव होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर रेलवे ने उक्त विशेष ट्रेन के ठहराव की संख्या बढ़ा दी है। जिससे जिले के लोगों को श्रावणी मेला में सीधे तौर पर आवागमन करने की सुविधा मिलेगी। पीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि बढ़नी-देवघर विशेष ट्रेन की नए समय सारणी जारी की गई है। जिसके अनुसार 31 जुलाई से 29 अगस्त के बीच बढ़नी जंक्शन से प्रतिदिन दोपहर 3:20 बजे चलेगी। जो रात 9:00 बजे थावे जंक्शन, 9:22 बजे गोपालगंज, 9:42 बजे रतनसराय व रात 10:09 बजे दिघवा दुबौली स्टेशन पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- सुविधा-अब रतनसराय स्टेशन पर भी रूकेगी श्रावणी मेला विशेष ट्रेन वहीं वापसी में विशेष ट्रेन का परिचालन देवघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.